Monday 19 April 2021

शांति विद्या फेलोशिप: इक्यावन 'तेजस्विनियाँ'

 




वाराणसी । नारी अधिकारिता को समर्पित संस्था 'शांति तथा विद्या फाउंडेशन' ने अपने  शिक्षा-कार्यक्रम के तहत देश भर की इक्यावन प्रतिभा सम्पन्न किन्तु आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को 'तेजस्विनी फेलोशिप' से नवाजा है। प्रत्येक 'तेजस्विनी' का नामांकन शुल्क सहित पढ़ाई-लिखाई का खर्चा फाउंडेशन द्वारा सीधे  उनके शिक्षण संस्थान के खाते में किया जाता है। छात्राओं का चयन संस्थान के प्रमुख की अनुशंसा पर फाउंडेशन की फेलोशिप समिति करती है। प्रत्येक 'तेजस्विनी' को नारी अधिकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और राष्ट्र हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ लेनी होती है। अपनी अध्ययन यात्रा में उत्तरोत्तर सर्वांगीण विकास हेतु तेजस्विनीयों को फाउंडेशन की मार्गदर्शन समिति (मेंटर कमिटी) का सतत संरक्षण प्राप्त है। इस समिति ने अपने इस अभियान का श्री गणेश अभी हाल में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस की तेजस्विनीयों के साथ उनकी प्राचार्य और प्रभारी आचार्य की उपस्थिति में किया।


देश दुनिया के भिन्न-भिन्न कोनों से मानवप्रेमियों ने फाउंडेशन की इस मुहिम में अपना अमूल्य सहयोग और मार्गदर्शन दिया है। बिहार की संस्था 'श्री कृष्ण ज्ञान केंद्र, पटना' ने भारत के प्रख्यात व्यक्तित्वों की स्मृति में नौ फेलोशिप प्रायोजित किये हैं। इसके अलावे अनेक प्रबुद्ध जनों ने अपने परिजनों की स्मृति में फेलोशिप प्रायोजित किये हैं।

तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे प्रांतों से फेलोशिप के लिए तेजस्विनियों का चयन हुआ है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, विज्ञान, कला, वाणिज्य एवं व्यावसायिक शिक्षा पा रही छात्राओं को यह फेलोशिप प्रदान की गयी जिसमें मिरांडा हाउस दिल्ली से 15, आर्यभट्ट कॉलेज दिल्ली से 4, नन कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड दिल्ली विश्वविद्यालय से 5, वाराणसी के महिला महाविद्यालय से 2, वसंत महाविद्यालय से 10, आर्य महिला कॉलेज से 7, दरभंगा के सी एम साइंस कॉलेज से 4, बंगलोर के कृषि विज्ञान से 1, आर एन टी  मेडिकल कॉलेज उदयपुर से 2 और महारानी कॉलेज जयपुर से 1 छात्रा शामिल है।

'शांति तथा विद्या फाउंडेशन' की जानकारी निम्नलिखित लिंकों से ली जा सकती है:

वेबसाइट :https://www.shantividhya.org

इन्स्टाग्राम : httpd://www.instagram.com/shantividhyafoundation/

लिंक्डइन : https://www.linkedin.com/company/shanti-vidhya-foundation

ट्विटर : https://twitter.com/ShantiVidhya

जी मेल : shantividhyafoundation@gmail.com

फेसबुक : https://www.facebook.com/shantividhyafoundation


हम इस अभियान की सफलता के लिए देश के उन तमाम शिक्षण संस्थानों के प्रमुख के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने कोरोना के इस महामारी काल में व्याप्त संवादहीनता के माहौल में अपनी संवेदना, नारी शिक्षा और नारी अधिकारिता के प्रति अपनी अद्भुत निष्ठा का गौरवमय उदाहरण प्रस्तुत किया।

''यत्र नार्यस्ते पूज्यन्ते तत्र रमन्ते देवा:"

      -------------------    विश्वमोहन कुमार

                       अध्यक्ष, फेलोशिप समिति

                   शांति तथा विद्या फाउंडेशन


20 comments:

  1. सादर नमस्कार ,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल मंगलवार (19-4-21) को "श्वासें"(चर्चा अंक 4042) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है।
    --
    कामिनी सिन्हा

    ReplyDelete
  2. बहुत ही प्रेरक तथ्य साझा किया है आपने आदरणीय विश्वमोहन जी। बहुत अच्छा लगा जानकर। और आपका इन श्लाघनीय प्रयासों हेतु शत-शत वंदन।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी, बस आप सबका आशीष यूँ ही मिलता रहे। कामिनी बहन को विशेष आभार आप सब तक पहुंचाने के लिए।🙏🙏🙏

      Delete
  3. शुभकामनाएं और बधाई इस अभियान के लिए

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी, आपके आशीष एवं आपकी सद्भावना का हृदय से आभार।

      Delete
  4. प्रेरक जाजकारी साझा की है
    सार्थक पहल के लिए
    शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  5. उपयोगी जानकारी।

    ReplyDelete
  6. शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  7. उपयोगी जानकारी।

    ReplyDelete
  8. बहुत सुंदर और उपयोगी कार्य तथा जानकारी के लिए आपको हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई ।

    ReplyDelete
  9. नारी उत्थान की दिशा में इस तरह के स्तुत्य प्रयासों हेतु "शांति तथा विद्या फाउंडेशन' की जितनी सराहना की जाए कम होगी! इस संस्था के कार्यों से अवगत करवाने के लिए हार्दिक आभार आपका 🙏🙏💐💐

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी, अत्यंत आभार आपके आशीष का।

      Delete